बेरमो: फुसरो,होली को लेकर बेरमो थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर।
Bermo, Bokaro | Mar 21, 2024 बेरमो थाना परिसर में होली रमजान चुनाव व ईस्टर त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता बेरमो अंचल अधिकारी संजीत कुमार ने की,बैठक में बेरमो पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह,सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजुद थे।