जबलपुर: आधारताल: भीषण अग्निकांड, 16 से ज्यादा परिवारों के घर जलकर खाक, गुजराती मोहल्ले में व्यापारियों पर दुखों का पहाड़
मंगलवार की सुबह तड़के 4 बजे उस वक्त आधारताल स्थित गुजराती मोहल्ले में चीख पुकार मच गई, जब गुजराती मोहल्ले में बसे कपड़ा व्यापारियों के घरों को भीषण आग ने घेर लिया, इस भीषण आग का अंदाजा इन वीडियो से लगाया जा सकता है, कि आग कितनी भीषण रही होगी, इस दौरान कच्ची पक्की झोपड़ियों में रह रहे कपड़ा व्यापारी अपने अपने परिवार को लेकर जैसे तैसे आग की चपेट से बाहर आए,