रोहतास: एसपी के निर्देश पर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में रोको टोको अभियान चला कर पुलिस ने 14 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Rohtas, Rohtas | Aug 6, 2024 बढ़ते अपराध के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में रोको टोकों अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में डेहरी सहित विभिन्न इलाके से अभियान के दौरान14 बदमाशों को जहां गिरफ्तार किया गया है वही 75 लीटर देसी शराब बरामद की गई है वहीं विदेशी शराब 840 लीटर बरामद की गई है।एसपी ने बताया कि अभियान के क्रम में दो बाइक दो मोबाइल फोन तथा एक ई रिक्शा भी जब्त की गई है।