विष्णुगढ़ प्रखंड में हाथियों के आतंक से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर लाइट लगाने की मांग की है। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन जाता रहा है। हाथियों के लगातार होते हमले और जान-माल के नुकसान से त्रस्त ग्रामीणों ने अब वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।