गंगापुर: गंगापुर सिटी कर्मचारी कॉलोनी से सैनिक नगर तक सेवा सप्ताह के तहत भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, हुआ श्रमदान
राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को कर्मचारी कॉलोनी से सैनिक नगर तक स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिल