गुरुग्राम: गुरुग्राम में युवा कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, 450 पदाधिकारी लेंगे शपथ
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशीत कटारिया ने रविवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए कहा कि आज युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा को चीफ गेस्ट बनाया गया है। समारोह में 450 से अधिक पदाधिकारी शपथ ले रहे हैं। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष है l