प्रयागराज: दरियापुर पावर हाउस के पास ट्रेलर की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल को SRN अस्पताल पहुंचाया गया
घटना जनपद प्रतापगढ़ के दरियापुर पावर हाउस के पास की है जहां पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों व अन्य वाहनों में टक्कर मार दी, जिससे दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आज बुधवार को करीब 12:00 बजे के आसपास यह जानकारी सामने आई है।