जामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत आसनसोल कुरुवा क्षेत्र के तीनघरा गांव में बुधवार 3:00 बजे आयोजित मां काली की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान से संपन्न हुई।पंडित अर्जुन बाबा ने बताया देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी महाकाली की विभिन्न सौम्य और उग्र स्वरूप की 10 महाविद्या के रूप में प्रतिष्ठित है।उन्होंने कहा कि देवी महाकाली ही भगवान शिव के महाकाल स्वरूप की शक्ति है।