सीतापुर: किसान भट्ठे के पास सड़क पर तेज रफ़्तार ऑटो ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के किसान भट्टे के पास सड़क पर तेज रफ़्तार ऑटो ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है।