बैराड़: बैराड़ कृषि उपज मंडी में तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने किसानों को ठंडा पेय पदार्थ वितरित किया
कृषि उपज मंडी समिति में गुरुवार दोपहर 1 बजे बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश ने मंडी सचिव नरेंद्र जैन की मौजूदगी में उपस्थित समस्त कृषकों (किसानों) को स्वयं के व्यय पर ठंडा पेयपदार्थ वितरण कर नई शुरुआत की है। कृषकों ने ठंडा पेयपदार्थ मिलने पर आभार किया है। तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों एक बैठक के दौरान आपसी सहमति हुई थी।