जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पार्टी के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में गोलियां चलाई गईं। वीडियो सामने आने के बाद झोटवाड़ा थाना पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त किया है। डीसीपी पश्चिम हनुमान सहाय ने बताया दो को पकड़ा है।