मुशहरी: छोटी कल्याणी के पास कांवरिया शिविर में बज रहा डीजे को रोकने पहुंची पुलिस का लोगों ने किया विरोध
कावरिया शिविर में डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी है.जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश है किसी भी सूरत में डीजे नही बजेगी. छोटी कल्याणी समेत कई जगहों पर डीजे बजने की सूचना पर पुलिस कावरिया शिविर में पहुंचकर डीजे को बंद करने को कहा.इसी दौरान सेवा दलों के लोगो ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया,पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।