कलसी: जमुना कृष्ण धाम निर्माण को विशाल भूखंड किया दान
हरिपुर अस्तित्व जमुना तट पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति की ओर से जमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए जगाती परिवार कलसी ने बड़ा भूखंड दान किया है। शुक्रवार को समिति के नाम दाननामा रजिस्टर चकराता के कार्यालय में दाखिल किया गया। लोक पंचायत के बारे में सदस्य श्री चंद शर्मा ने कहा कि घाट निर्माण का कार्य सरकार के सहयोग से प्रारंभ किया जा रहा है।