बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में एक युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
बरेली।थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ सनराईज कालोनी निवासी संजीव कुमार का 23 वर्षीय बेटा रोहित कार चालक था। उसके छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि रात करीब सात बजे उसका भाई घर पर आया। उसके बाद वह छत पर चला गया। उसकी मां माला देवी ने उससे खाने को कहा तो कुछ देर में आने की बात कहकर वह छत पर ही बैठा रहा। दस मिनट बाद अचानक गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग डर गए।