हुज़ूर: भोपाल: पीएंडटी-कोटरा में आराधना चौराहे के पास टेंट और कैटरिंग की दुकान में आग
Huzur, Bhopal | Oct 10, 2025 भोपाल के पीएंडटी-कोटरा में आराधना चौराहे के पास एक टेंट और कैटरिंग दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख राहगीरों ने फायर कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद करीब ढाई घंटे में आग काबू में आ सकी। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अंदर सिलेंडर भी रखे थे। गनीमत रही कि वो फटे नहीं, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।