लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के बरोठा गांव स्थित बुढ़वा बाबा शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य जल कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ शोभायात्रा निकाली। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन बीर बाबा मंदिर तक पहुंची।