कोडरमा: बकरीद को लेकर कोडरमा थाना परिसर में शांति की बैठक संपन्न
शुक्रवार कोकोडरमा। थाना परिसर में ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ बकरीद त्योहार मनाए। साथ ही कोई भी ऐसा काम नहीं करे जिससे दूसरे समुदायों के लोगों को ठेस पहुंचे।