गाज़ीपुर: गाजीपुर में हाईवे किनारे कबाड़ गोदाम में आगजनी, लाखों का नुकसान, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गाजीपुर के जखनियां तहसील क्षेत्र में अराजक तत्वों ने हाईवे किनारे स्थित एक कबाड़ गोदाम को आग के हवाले कर दिया। एनएच-124डी पर धार हमीरपुर के पास ग्राम सभा कुर्ला निवासी संदीप कुमार के कबाड़ गोदाम में देर शाम अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।गोदाम से उठती आग की लपटें देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गए।