ABVP द्वारा नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सिरसागंज नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर 'भारत माता की जय' और 'स्वामी विवेकानंद अमर रहें' के जयघोष से गूंज उठा।