आठनेर: सातनेर में भव्य ध्वज पताकाओं के साथ निकली कलशयात्रा, श्रीराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, ग्राम बना अयोध्या नगरी
ग्राम सातनेर में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाले श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर आज शुक्रवार भव्य ध्वज पताकाओं के साथ कलशयात्रा निकाली गई। बाजे गाजे के साथ निकाली कलशयात्रा और भगवान श्रीराम जानकी की झांकी सहित अन्य झाकीयो का भव्य पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधिवत पुजा अर्चना के साथ निकाली गई कलशयात्रा का नगर भ्रमण कराया गया।