राजगढ़ के बखेड़ गांव में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब किसान देवनारायण दांगी, जगदीश गुर्जर, घीसा राम गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर के खेत में विद्युत लाइट में फाल्ट होने से आग लग गई। जिससे किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जिसके बाद किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।