समस्तीपुर: ढठठा गांव के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र हुआ जख्मी, छात्र थथिया कॉलेज जा रहा था
समस्तीपुर जिले के बस्ती बलहा गांव के रहने वाले परमेश्वर महतो ने बताया कि उनका पुत्र थथिया कॉलेज किसी काम से जा रहा था। गुरुवार को 11:00 बजे ढठठा के पास विपरीत दिशा से आ रहे टोटो चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में उनका पुत्र जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।