बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के साईं मंदिर सड़क पर बाईक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, दोनों घायल एक रिम्स रेफर
Bero, Ranchi | Mar 27, 2024 साईं मंदिर सड़क पर जामटोली पेट्रोल पंप के समीप पैदल चल रहे युवक को पीछे से आ रहे बाइक सवार द्वारा धक्का मार दिए जाने से बाइक सवार व पैदल चल रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद एतवा उरांव को रिम्स रेफर कर दिया।