लखीमपुर: हरदुआ चौराहे के पास खेत से तोरई की सब्जी तोड़ने पर खेत मालिक ने युवक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, परिजनों में मातम
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी जगतपाल पुत्र भरोसे बांकेलाल व बच्चू के खेत में मजदूरी करता था। बीते दिन युवक अपने मजदूरी के पैसे मांगने गया था। पैसे ना मिलने पर युवक ने बांकेलाल के खेत में लगी तोरई की सब्जी तोड़ दी थी।बांकेलाल,बच्चू समेत तीन लोगों ने युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।