झांसी: हिंदी साहित्य भारती की निर्णायक मंडल बैठक झांसी में संपन्न, 5वें अधिवेशन की रूपरेखा तय
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2026 अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती की निर्णायक मंडल कोर समिति की एक दिवसीय बैठक रविवार को झांसी महानगर के एक होटल में शाम 5 बजे संपन्न हुई। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता व RSS के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मीनारायण भाला के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई।