आरा: बड़हरा थाना क्षेत्र के महुदई गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 19, 2024 भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के महुदई गांव में गुरुवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के महुदई गांव निवासी हरी प्रसाद पंडित का 26 वर्षीय पुत्र प्रदुम कुमार पंडित एवं पेशे से मजदूर था।