फतेहपुर: कलेक्ट्रट में बन रहे अधिवक्ताओं के चेम्बर की रेलिंग टूटकर गिरी, तीन लोग घायल, एक कानपुर रेफर, कलेक्ट्रेट का मामला
जिले के कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के लिए बन रहे डबल स्टोरी के चैंबर की रेलिंग टूटने से तीन मजदूर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक कि हालात गंभीर देख कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल की माने तो 29.05.2024 को निर्माण के दौरान रेलिंग लगते समय हादसा हुआ है सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक कि हालत गंभीर है