राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज सुबह से ही जयपुर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। जयपुर ग्रामीण इलाकों में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, जयपुर,टोंक,नागौर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बरसात दर्ज की गई। वहीं आंधी के साथ हुई सीजन की बारिश दर्ज हुई।