महाराजगंज: चौक खिचड़ी मेला की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
नगर पंचायत चौक स्थित गुरुगोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर एसपी सोमेंद्र मीणा और सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने सोमवार को 3 बजे मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।