साईकिल यात्रा कर रुधौली पहुँचे भाजपा के स्टार प्रचारकों का रुधौली नगर पंचायत में जोरदार स्वागत हुआ। साइकिल यात्रा कर रुधौली पहुँचे भाजपा प्रचारक अरविंद सिंह व रणविजय सिंह ने बताया कि 24 हजार किमी से अधिक की यात्रा कर चुके हैं । उन्होंने 2022 में यात्रा प्रारंभ की थी तब से यह जारी है।