खरगोन। सोमवार को कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।