अमरोहा: एसपी के आदेश पर जनपद भर की पुलिस ने 327 अपराधियों पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Mar 23, 2024 शनिवार अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश अनुसार जनपद भर की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में आज जनपद भर की पुलिस ने 327 अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।