ग्वालियर गिर्द: तिघरा डैम में पिकनिक मनाने गए एक युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, जांच शुरू
ग्वालियर के तिघरा डेम पर पिकनिक मनाने गए युवकों में से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक दिल्ली में एकाउंटेंट था और साले के साथ ग्वालियर घूमने आया था। मृतक का नाम रविन्द्र तोमर बताया गया है। बताया गया कि दिल्ली का रहने वाला 39 साल के रविन्द्र वही एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर काम करता है।