आनंदपुरी उपखंड के ग्राम पंचायत चिकली तेजा में सरपंच शांति देवी पटेल की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें गांव के सभी मोहल्लों और विभिन्न गोत्रों की महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम एकीकरण समिति का गठन किया गया और सामाजिक सुधार के लिए 22 महत्वपूर्ण नियम बनाए गए।