लुणी: नन्दवान में एक ही परिवार के सभी मनोरोगी सदस्यों को मिला इलाज, उपखण्ड प्रशासन ने निभाया सामाजिक सरोकार
Luni, Jodhpur | Feb 5, 2024 नंदवान के समाजसेवी सुमेर बेनीवाल ने परिवार के मुखिया मनोरोगी सुखाराम व उसकी पत्नी मंजू और पुत्री उषा का इलाज करवाने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई थी। जिस पर उपखंड अधिकारी पुखराज कांसोटिया के निर्देश पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहन दान देत्था ने तीनों सदस्यों को एम्बुलेंस से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सभी का मुफ्त में इलाज हो रहा हैं।