सलूम्बर: सलूम्बर करावली मे 8 जनो के घरो मे ताला तोड़ चोर गुसे घर के अंदर सामान बिखेरते हुए की चोरी, एक ही रात मे एक साथ
जानकारी के अनुसार करावली निवासी कस्तूरचंद जैन, प्रभुलाल जैन, जो कि मुंबई रहते हैं और उनके पुराने मकानों के ताले तोड कर चोर अंदर घुसे और सारा सामान बिखेर दिया। इसके अलावा अम्बा लाल सुधार व शांतिलाल सुधार के तीन कमरों के ताले तोड़ते हुए अंदर घुसे और सामान को बिखेरा। कालू पुत्र कुबेर के घर के ताले तोड चोर अंदर घुसे और दो चांदी की अंगूठी व पर्स में रखे रुपाए चुरा ले गए, जबकि घर में सामान विखेर दिया। इधर, दिनेश पुत्र गोंना कलाल तथा देवीलाल पुत्र लखमा पटेल के करावली गांव में थोरों की ओर से मेन गेट का ताला नहीं टूटने पर खिड़की की खेड़ी जाली व बिखेरा सामान।चोरी की सूचना पर सुबह गांव में गीगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।