पातेपुर के मौदह गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रविवार की शाम 4 बजे के करीब आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल जीवन हरियाली की थीम पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को भावविभोर कर दिया।