मुशहरी: मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबने से युवक की मौत
आमगोला स्थित पड़ाव पोखर में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को पोखर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान चर्च रोड स्थित पासवान टोला निवासी अभय के रूप में हुई है। अभय के पिता शंकर पासवान पेशे