भागवताचार्या प्रिया दासी वृंदावन धाम ने आज मंगलवार को बताया कि भगवान नारायण ने यह कथा सर्वप्रथम ब्रह्माजी को सुनाई थी |उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें प्रभु की महिमा,भक्ति,ज्ञान और वैराग्य का उपदेश मिलता है। भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीव का कल्याण होता है |