अररिया के रानीगंज के पास सड़क हादसे में नरपतगंज निवासी महफूज हसन (30) की मौत हो गई। वह पूर्णिया से दोस्त से मिलकर लौट रहा था और घर के लिए सब्जियां लेकर ऑटो से उतरा ही था कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।