गोड्डा: महागामा बेरियर के पास अज्ञात हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Mar 26, 2026 बुधवार की शाम महागामा थाना क्षेत्र के केचुआ चौक बेरियर के समीप अज्ञात हाइवा के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम सरोज कुमार जायसवाल(50) था जो महागामा के ही रहने वाले थे। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भिजवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।