मुज़फ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में ₹15,000 का इनामी टप्पेबाज़ फिरोज़ गोली लगने से घायल, एक कांबिंग के दौरान गिरफ्तार
जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार रात संधावली क्षेत्र में ₹15000 का इनामी अन्तरराज्यीय टप्पेबाज़ फिरोज़ खान को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। उसका साथी इम्तियाज खेतों में छिपा मिला। दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। मौके से दो तमंचे,कारतूस और बिना नम्बर की स्कूटी बरामद हुई। आरोपी कई जिलों में दर्ज मामलों में वांछित थे।