लखीमपुर: सुन्द्रवल रोड पर हकीम पुरवा गांव के पास साइकिल सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा साइकिल सवार की मौके पर ही मौत
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुन्द्रवल रोड पर हकीम पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप UP 31AT 6759 ने साइकिल सवार को रौंद दिया था। साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। पिकअप बीच सड़क पर पलट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया और पिकअप चालक की तलाश में लगी है।