खरगोन। समीपी ग्राम निमगुल से गुजर रही सिंचाई योजना की नहर फुटने से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार दोपहर 2 बजे कलेक्टरेट पहुंचे किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग की। किसान महेश, श्रीराम, दशरथ सहित अन्य ने बताया कि नहर के साथ-साथ क्षेत्र में चल रहा पुलिया निर्माण भी खेतों में पानी भरने का कारण बना।