बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के समसपुर बल्लू गांव का रहने वाला विनोद यादव गुरुवार को मनोकामना मांगने 25 किलोमीटर दूर थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गाजे - बाजे के साथ दंडवत करते हुआ पहुंचा और वहां पर पहुंचकर उसने गंगा मैया की पूजा अर्चना कर गंगा मैया से अपनी मनोकामना मांगी । उसका कहना है कि गंगा मैया जरूर उसकी मनोकामना पूर्ण करेंगी ।