बुंडू: बुंडू पहुंचे बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, प्राचीन सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना
Bundu, Ranchi | Feb 20, 2024 बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता गोविंदा बुंडू स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर पहुंचे। इससे पूर्व उलगुलान फाउंडेशन के अध्यक्ष आजसू के केन्द्रीय सचिव रामदुर्लभ मुंडा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में गोविंदा लगभग 30 मिनट तक रूके। उन्होंने मंदिर के बारे में जानकारी ली।