पीलीभीत: हजारा क्षेत्र में सुतिया नाले से निकलकर खेंत में पहुंचा मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हजारा थाना क्षेत्र में सुतिया नाले से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ खेत में पहुंच गया। मगरमच्छ को खेंत मे देख किसान के होश उड़ गए। मामले की सूचना किसान के द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर पकड़ लिया। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद किसान ने राहत की सांस ली। वुधवार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।