खबर महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिल्हार घाट बड़ी नहर की है, जहां पर बीते शुक्रवार को गोविंदपुर मजरे खानपुर थाना महाराजगंज निवासिनी सविता गौड़ उर्फ चुलबुली पुत्री स्वर्गीय बजरंगी गौड़ परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर नहर के पास आई और चप्पल तथा मोबाइल निकाल कर पुल पर रखते हुए नहर में कूद गई, मौके पर कई लोगों ने देखा तो बचाव का प्रयास किया।