जालौर: जालौर लोकसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे को लेकर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात
Jalor, Jalor | Jul 25, 2024 जालौर-सिरोही-सांचौर के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुलाबगंज से माउंट आबू तक 23 किमी लंबी सड़क के निर्माण, झेरडा-मंडार-रेवदर-सिरोही के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और जालोर जिला मुख्यालय को सिरोही जिला मुख्यालय से नेशनल हाईवे से जोड़ने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।