अनूपगढ़ के गांव 11 एसजेएम में कुछ लोगों के द्वारा सरकारी भूमि पर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। लोग अपने स्वार्थ के लिए अंधाधुंध पेड़ो की कटाई कर रहे हैं। जब इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार सरवन बिश्नोई ने आज बुधवार शाम 6 बजे बताया कि मौके पर भेजी गई टीम द्वारा कटाई रुकवाकर मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है।